फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशल बहाली न होने पर शिक्षक कर्मियों में बढ़ता जा रहा आक्रोश

विज्ञापन
बाराकोट के जीजीआईसी काकड़ में पुरानी पेंशन बहाली की मांग करती शिक्षिकाएं। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे की पहल पर लोहाघाट, बाराकोट के विद्यालयों में शिक्षकों, कर्मचारियों ने पेंशन बहाली की मांग की। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए शिक्षक कर्मचारियों ने हाईस्कूल कालाकोट, काकड़, डोबाभागू, जीआईसी रेगड्रू, लोहाघाट के जीआईसी जानकीधार, जीजीआई लोहाघाट, जीआईसी पुलहिंडोला, जीआई बांस में ऑनलाइन बैठक की।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे के जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह छतोला के नेतृत्व में कई स्कूलों में पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई गई। कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2005 में सरकार ने पुरानी पेंशन बंद कर दी थी। इससे कर्मचारियों शिक्षकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अर्जुन ने कहा कि करीब पांच सालों से शिक्षक, कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनकी मांग नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की एक सूत्री मांग पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर मनीष सामंत, मीरा पांडेय, नीलम राय, नीता लोहनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें