दिगालीचौड़ आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल क?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे दिगालीचौड़ में तीन साल से बंद पड़े आईटीआई में प्रवेश की मांग जोर पकड़ने लगी है। ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आईटीआई का संचालन शुरू करने के साथ इसमें नए ट्रेड संचालित करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि दिगालीचौड़ में वर्ष 2011 से आईटीआई का संचालन हो रहा था। वर्ष 2016-17 में साजिशन इसमें छात्र छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया गया। यहां तैनात स्टाफ को अन्यत्र संबद्ध करने के साथ आईटीआई की फर्नीचर आदि को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां के आईटीआई की मान्यता समाप्त कर अन्यत्र संबद्ध करने की कोशिश की जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने दिगालीचौड़ आईटीआई में उपलब्ध इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के अलावा फिटर, मोटर मैकेनिक, प्लंबर, डाटा इंट्री ऑपरेटर, फैशन डिजाइन आदि नए ट्रेड खोलने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान मोहन सिंह, पवन राम, युगल किशोर, आरती, पुष्कर बोहरा, महेश जोशी, मदन कलौनी, तारा तिवारी, कमला देवी, सीता देवी, ममता देवी, पार्वती देवी, शांति देवी, सोनी मेहता आदि शामिल थे।