फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के लिए मांगी 20 नई बसें

विज्ञापन
लोहाघाट रोड़वेज स्टेशन में परिवहन मंत्री चंदनराम दास को डिपो की समस्याओं की जानकारियां देते एजी - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज इंप्लाइज यूनियन और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने लोहाघाट डिपो के लिए 20 नई बसों की मांग की है। संगठन ने क्षेत्र के दौरे पर आए परिवहन मंत्री चंदन राम दास को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

संयुक्त परिषद के शाखा मंत्री शंकर पाल, इंप्लाइज यूनियन के धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में कर्मियों ने यह ज्ञापन दिया। इसमें 20 नई बसें देने, निगम को राजकीय रोडवेज बनाने, संविदा वाह्य स्रोत के कर्मचारियों को नियमित करने, राज्य कर्मियों की तरह परिवहन निगम कर्मचारियों को देय तिथि से महंगाई भत्ता, भवन किराया भत्ता आदि देने, मृतकाश्रितों को निगम में नियुक्ति देने, राज्य कर्मचारी के समान परिवहन निगम कर्मचारियों को सेवानिवृत्त तिथि पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों, अधिकारियों के देयकों का भुगतान करने, लोहाघाट में टिनशेड में संचालित कार्यालय भवनों को पक्का करने, शौचालय निर्माण, पेयजल आदि यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग की गई। सहायक महाप्रबंधक एनके गौतम ने भी परिवहन मंत्री का स्वागत कर डिपो की समस्याएं बताईं। इस मौके पर कैलाश मुरारी, सूरजभान सिंह, शंकर पाल, नवीन चंद्र कोठारी, जगदीश चंद्र जोशी, धर्मेंद्र कुमार, राकेश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें