फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ई-मोबाइल वैन से ग्रामीणों को किया जागरूक

Mon, 01 Jun 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पंचेश्वर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को पंचेश्वर, चमदेवल, मडलक, किमतोली और रौशाल क्षेत्रों में ई-मोबाइल वैन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को नए कानून में शामिल विभिन्न विधिक प्रावधानों और वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता की जानकारी दी गई। पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और उनसे संबंधित कानूनों के बारे में भी जागरूक किया। साथ ही नशे के दुष्परिणामों और महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। एसपी रेखा यादव ने कहा कि जनपद में लोगों को कानूनों, साइबर सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें