फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जनजाति ग्रामीणों के जाति प्रमाणपत्र बनाने की मांग

Sat, 24 Feb 2024 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बमनपुरी के जनजाति वर्ग के ग्रामीणों के जाति प्रमाणपत्र बनाने की मांग को लेकर प्रधान भावना नेगी ने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि बमनपुरी गांव जनजाति बहुल है जिसमें अधिकतर ग्रामीण थारू जनजाति वर्ग के हैं जो 50-60 वर्षों से जंगल किनारे निवास करते चले आ रहे हैं। रजिस्टर्ड भूमि और 35 वर्ष पुराने अन्य साक्ष्य नहीं होने से कई जनजाति परिवारों के जाति प्रमाणपत्र बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। इससे उनके पाल्यों को छात्रवृत्ति के अलावा ग्रामीणों को सरकारी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने गांव में 50 वर्ष से निवास करने वाले जनजाति वर्ग के परिवारों को भूमि का मालिकाना हक दिलाने की मांग भी की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें