फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लंबी दूरी की ट्रेनों को बनबसा में स्टॉपेज बनाने की मांग

Sat, 03 Jan 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे के डीआएएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

बनबसा (चंपावत)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने लंबी दूरी की ट्रेनों का बनबसा में स्टॉपेज बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में रेलवे के इज्जतनगर, बरेली स्थित डीआरएम को ज्ञापन भेजा है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा ने कहा कि बनबसा नेपाल के प्रवेश द्वार पर बसा महत्वपूर्ण नगर है। यहां से नेपाल के लिए अंतरराष्ट्रीय मार्ग भी है। इसके अलावा एनएचपीसी का टनकपुर पावर स्टेशन, सेना छावनी, एसएसबी, कस्टम चेकपोस्ट, क्वारनटाइन चेकपोस्ट, इमिग्रेशन चेकपोस्ट के अलावा कई केंद्र और राज्य सरकारों के कार्यालय स्थापित हैं। उन्होंने कहा कि यहां लंबी दूरी की ट्रेनों का यहां स्टॉपेज नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने जनहित में लंबी दूरी की सभी ट्रेनों का बनबसा में स्टॉपेज बनाने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, महामंत्री अभिषेक गोयल, उपाध्यक्ष आशीष गर्ग, कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता, देवकी नंदन जोशी, हर्षित गोयल, राकेश गर्ग, राहुल भाटिया, मदन बोहरा, जय प्रकाश अग्रवाल, हर्षित प्रजापति आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें