फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: कुष्ठ आश्रम संपर्क मार्ग की गुणवत्ता की जांच की मांग

Fri, 22 Aug 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसटी बहलि ग्रामसभा बमनपुरी की पूर्व प्रधान भावना नेगी ने प्यारे लाले के आवास से कुष्ठ आश्रम तक डेढ़ साल पूर्व बने संपर्क मार्ग की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग उठाई है। उन्होंने डीएम मनीष कुमार को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान भावना ने कहा कि ग्रामीण निर्माण विभाग चंपावत ने जनजाति बहुल ग्राम बमनपुरी में लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व प्यारे लाल के आवास से कुष्ठ आश्रम तक 81.72 लाख की लागत से लगभग 700 मीटर सड़क निर्माण कराया था। निर्माण के समय सड़क की गुणवत्ता पर प्रश्न उठाया गया और जांच की मांग की गई, लेकिन कोई सार्थक कदम नहीं उठाए जाने से ठेकेदार ने मनमानी कर गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण संपन्न करा दिया। इसके बाद 18 मार्च 2025 को अधीक्षण अभियंता पिथौरागढ़ को पत्र भेजा सड़क की गुणवत्ता की जांच की मांग की गई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें