फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य एजेंसी से जांच कराने की उठाई मांग

Mon, 27 Nov 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
बाराकोट में गोवंशज के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते जनप्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 गोवंशज के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस की रिपोर्ट से नाराज विभिन्न संगठनों से जुड़ें लोगों ने सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन के प्रथम दिन उन्होंने बाराकोट तहसील में ज्ञापन देकर मामले की अन्य एजेंसी से दुबारा जांच करने मांग की। लोगों ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक न होने के कारण फिर से आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

सोमवार को पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष राकेश बोहरा, बाराकोट एबीवीपी नगर मंत्री कमल अधिकारी और पूर्व एबीवीपी कॉलेज प्रमुख पंकज ढेक के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के लोगों ने बाराकोट तहसील में जाकर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि 17 नवंबर को लोहाघाट के गैस गोदाम के समीप गो वंशज का अवशेष मिलने से क्षेत्र में अशांति और भय का माहौल पैदा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गोतस्करों को संरक्षण देने वालों को चिन्हित करने, बाहरी लोगों का सत्यापन करते हुए नगर पंचायत, व्यापार संघ, विकासखंडों, तहसीलों को सूची उपलब्ध करवाने, किसी भी नए व्यापारी के सत्यापन पर स्थानीय व्यापारियों से अनुमति लेने, फेरी लगाने वालों का चरित्र प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र मांगकर व्यापार संघ से अनुमति मांगने की मांग उठाई। उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा इस मामले में रुचि न लेने पर गहरी नाराजगी जताई। घटना की जांच उत्तराखंड की किसी अन्य एजेंसी से करवाने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनील वर्मा, रिंकू गोस्वामी, सागर सिंह अधिकारी, सूरज बोहरा, आशीष थापा, सूरज सिंह बिष्ट, विपुल सिंह अधिकारी, सागर सिंह अधिकारी, शिवम जोशी, प्रदीप बिष्ट, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें