टनकपुर(चंपावत)। क्षेत्र के ग्राम तल्ली छीनी धनियाबाड़ा के ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बाढ़ सुरक्षा के कार्य कराने की गुहार लगाई। पिछले वर्ष भी हुड्डी नदी की बाढ़ से ग्रामीणों की कृषि भूमि का कटाव हुआ था, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक बाढ़ सुरक्षा के कार्य नहीं हुए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पिछली बरसात में बाढ़ आने से उन्हें कई दिन तक विस्थापित होना पड़ा था। बाढ़ की आशंका से ग्रामीण भयभीत हैं। उन्होंने मौका मुआयना कर जल्द से जल्द बाढ़ सुरक्षा के कार्य कराने की मांग उठाई। सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव ने बताया कि बाढ़ सुरक्षा कार्य का इस्टीमेट विभाग को भेज दिया है। वहां राजकिशोर मुरारी, गोपाल सिंह, कैलाश चंद्र नरियाल, कन्हैया, राजू राम, अर्जुन राम, पूर्व उप ग्राम प्रधान राजेश चंद आदि थे। संवाद