फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 50 हजार की भारतीय करेंसी नेपाल ले जाता युवक पकड़ा

Tue, 06 May 2025 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। निर्धारित छूट से अधिक 50 हजार रुपये की भारतीय करेंसी लेकर नेपाल जा रहे एक युवक को बनबसा पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद आरोपी को कस्टम के सुपुर्द कर दिया। कस्टम अधिकारियों ने फेमा एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर पकड़ी गई रकम को जब्त कर युवक को छोड़ दिया है। आरोपी पर अब कस्टम न्यायालय में मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि शारदा बैराज चौकी की पुलिस टीम भारत-नेपाल सीमा पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच संदिग्धावस्था में भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक युवक को जांच के लिए रोका गया। तलाशी में युवक के पास से 50,000 रुपये (सभी नोट पांच सौ के) की भारतीय करेंसी बरामद हुई।
युवक ने अपना नाम वीरेंद्र कुमार निवासी रामपुर (यूपी) बताया। वह रकम के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया और न कोई संतोषजनक उत्तर दे पाया। भारत से नेपाल सिर्फ 25 हजार तक की भारतीय मुद्रा ले जाने की छूट है। पांच सौ के नोट नेपाल ले जाना प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन

कोट

डेढ़ साल में पकड़ी 12.5 लाख की भारतीय करेंसी

बनबसा पुलिस ने करीब डेढ़ साल में 22 लोगों को तय सीमा से अधिक करेंसी नेपाल ले जाते हुए दबोचा है। इसमें उनसे 12,52,700 रुपये की भारतीय मुद्रा पकड़कर कस्टम के सुपुर्द की गई है। कस्टम अधीक्षक मनोज सक्सेना ने बताया कि पकड़ी गई रकम के संबंध में बयान लिए जाने के बाद संतुष्ट होने पर विभाग पेनल्टी लगाकर शेष रकम वापस करता है। कई मामलों में कस्टम न्यायालय नहीं पहुंचने पर पकड़ी गई रकम भारत सरकार के खाते में जमा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें