फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बरसात से पूर्व धर्मशाला मार्ग निर्माण की मांग

Sun, 09 Jun 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा स्थित धर्मशाला मार्ग के निर्माण को लेकर लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। कहा गया है कि इस मार्ग से धर्मशाला के आसपास निवास करने वालों के अलावा कई गांवों का भी संपर्क है। बरसात में इस मार्ग पर जलभराव से आवागमन दूभर हो जाता है। उन्होंने बरसात से पूर्व धर्मशाला मार्ग के निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में लिखा गया है कि धर्मशाला के आसपास की निवासियों के अलावा धर्मशाला मार्ग से भजनपुर, फागपुर तक के लोगों का आवागमन होता है। वहीं विभिन्न स्कूलों जीजीआईसी, केवि क्रमांक दो, शारदा इंटर कालेज, पूर्रागिरि इंटर काॅलेज, डिग्री काॅलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा स्टेडियम जाने वाले खिलाडि़यों को बरसात में धर्मशाला मार्ग पर जल भराव से आवागमन में परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। धर्मशाला प्रबंधक मोहन सिंह बिष्ट, सत्यनारायण गोयल, कैप्टन हयात सिंह महरा, श्याम सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, गौरव सेनानी कल्याण समिति के कैप्टन हरीश चंद्र कापड़ी, रानी कापड़ी आदि ने धर्मशाला मार्ग बरसात से पूर्व निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें