फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग

Mon, 15 Jul 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर किसान मुखर हो गए हैं। भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जल्द प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर 18 जुलाई को एसडीएम कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि जिले में करीब पांच दिन तक हुई भारी बारिश से किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। हाड़तोड मेहनत कर उगाई शिमला मिर्च, बैंगन, तुरई, लौकी, करेला, टमाटर आदि सब्जियों को 70 से 80 फीसदी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा किसानों के मछली के तालाब भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि किसान कभी सूखे की मार झेल रहे है और कभी अतिवृष्टि की मार झेल रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसान सभी एकत्र होकर 18 जुलाई को एसडीएम कार्यालय में धरना देंगे, इसमें जिले के किसान मौजूद रहेगें। ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालों में जिलाध्यक्ष नवीन करायत, मोहन चंद्र पांडेय, गंगा दत्त जोशी, भवान नाथ गोस्वामी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें