फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रौंसाल-मटियानी मार्ग के डामरीकरण की मांग

Sun, 19 May 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
नेपाल मीमा को जोड़ने वाले रौंसाल-मटियानी मार्ग पर डामरीकरण की मांग के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के नेपाल सीमा को जोड़ने वाली रौंसाल-मटियानी मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग जोर पकड़ने लगी है। लोगों ने शासन-प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द मोटर मार्ग की हालत न सुधारने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में कि गए प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि रौंसाल से मटियानी तक मोटर मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस बदहाल मोटर मार्ग पर चालक जान हथेली में रखकर आवाजाही करने के लिए मजबूर हैं।
कई दोपहिया वाहन सड़क पर रपटकर घायल हो चुके हैं। गर्भवती और अन्य गंभीर मरीजों को नेपाल सीमा से लगे मटियानी क्षेत्र से होते हुए उपजिला अस्पताल लोहाघाट लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क पर डामरीकरण की मांग की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। प्रदर्शन करने वालों में भूप सिंह, मदन सिंह, मंजू देवी, पार्वती देवी, कृष्ण सिंह, मान सिंह, प्रकाश सिंह, रेखा देवी, नीला देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कोट
रौंसाल-मटियानी मोटर मार्ग वर्षों से बदहाल है। मार्ग पर डामरीकरण की मांग विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों शासन-प्रशासन से कई बार कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मोटर मार्ग पर जल्द डामरीकरण नहीं होगा तो जन आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। - मोहन चंद्र पांडेय, जागरूक युवा।
कोट
मोटर मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों से वाहन गुजरने वक्त काफी झटके लगते हैं। इससे गर्भवती, बुजुर्गों और बीमार लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार को समस्या का संज्ञान लेकर जल्द डामरीकरण कराना चाहिए। - मंजू देवी, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें