फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नया बस्ती भैंसाझाला आंतरिक संपर्क मार्ग बनाने की मांग

Sat, 01 Mar 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गुदमी ग्रामसभा के नया बस्ती और भैंसाझाला वासियों ने ग्रामीण संपर्क मार्ग बनाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने कहा कि शीघ्र उनकी समस्या का निदान नहीं होगा तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

नया बस्ती और भैंसाझाला में आंतरिक संपर्क मार्ग का पक्का निर्माण नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। भरत प्रसाद का कहना है कि बरसात में कीचड़ होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बीडीसी सदस्य निर्मला भारती, नरेश कुमार, मनोज कुमार, विनोद भारती, जीवन कुमार, हरीश कोहली ने बताया कि बताया कि सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें