चंपावत सोनू भंडारी को सम्मानित करते सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी।स्रोत-सीएम कैंप कार्याल
चंपावत। कलेक्ट्रेट के पास स्वयं सहायता समूह के माध्यम से दीदी की रसोई का संचालन कर रहीं ग्राम ढकना बडोला निवासी सोनू भंडारी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं। उन्होंने वर्ष 2020 में लॉकडाउन के बाद कैंटीन शुरू की। वह हर दिन 200 से अधिक लोगों को स्वादिष्ट, पौष्टिक और पहाड़ी व्यंजन खिला रही हैं।
सोनू भंडारी के नेतृत्व में आज कई अन्य महिलाएं कैंटीन से जुड़कर स्वरोजगार की राह पर आगे बढ़ रही हैं। स्वच्छता और स्वाद समेटे दीदी की रसोई स्थानीय उत्पादों के व्यवसाय को बढ़ावा दे रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी की ओर से कल्पित आदर्श चंपावत अभियान को धरातल पर साकार करने में सोनू भंडारी का योगदान सराहनीय है। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने उन्हें सम्मानित किया।