फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अंडर-19 में देहरादून स्पोटर्स कॉलेज चैंपियन

Thu, 12 Oct 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में हुई राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में अति​थियों के साथ विजेता देहरादून स्पो
विज्ञापन
चंपावत। राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में देहरादून स्पोटर्स कॉलेज और अंडर- 17 में रुद्रपुर चैंपियन रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुए फाइनल मैच में देहरादून स्पोटर्स कॉलेज ने देहरादून जिले की टीम को टाईब्रेकर में 3-2 से पराजित किया। विजेता देहरादून स्पोटर्स कॉलेज के राना, रुद्रांश और आशीष ने गोल किया। विजेता और उप विजेता टीम को भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा ने ट्रॉफी दी। इससे पूर्व गोरलचौड़ मैदान में हुए अंडर-17 वर्ग के खिताबी मुकाबले में रुद्रपुर ने पिथौरागढ़ को तीन गोल से हराया। रुद्रपुर के आदित्य ठाकुर ने दो और अनिमेश यादव ने एक गोल किया। पिथौरागढ़ की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। रेफरी और लाइनमैन दिनेश सिंह, प्रमोद रावत, रचित वल्दिया, कविता नेगी, वीरेंद्र सिंह और तुषार वर्मा थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें