फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रक्षा मंत्री ने किया टनकपुर की समृद्धि को सम्मानित

विज्ञापन
दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से प्रमाण पत्र प्राप्त करती वीरगाथा प्रोजेक्ट विजेता छात्र? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भारत सरकार के 2.0 वीरगाथा प्रोजेक्ट पुरस्कार की विजेता छात्रा समृद्धि दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर लौट आई है। वहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समृद्धि को प्रमाण पत्र और दस हजार रुपये की सम्मान राशि का चेक देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समृद्धि को बधाई दी है।
विज्ञापन

खटीमा के नोजगे पब्लिक स्कूल की छात्रा सर्राफा व्यवसायी दर्पण अग्रवाल की पुत्री समृद्धि रक्षा मंत्रालय की वीरगाथा प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में राज्य की पहली छात्रा विजेता बनी है। समृद्धि ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश के 15 हजार स्कूलों के करीब 20 हजार छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था जिनमें से 25 प्रतिभागी विजेता बने।
समृद्धि की सफलता पर पिता एवं मां मोनिका अग्रवाल के अलावा वन विकास निगम के अध्यक्ष दर्जा मंत्री कैलाश गहतोड़ी, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री शिवराज सिंह कठायत, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, लक्ष्मी पांडेय, पूर्व जिपं सदस्य विमला सजवान, रोहताश अग्रवाल आदि ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें