फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मानव शृंखला बनाकर मतदान के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
चंपावत में मतदाता दिवस पर मानव श्रंखला बनाते छात्र और अन्य लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एडीएम हेमंत कुमार वर्मा के नेतृत्व में गोरलचौड़ मैदान से रोडवेज बस स्टेशन तक रैली निकाली गई। इस दौरान विभिन्न स्कूलों में निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं की गई। जवाहर नवोदय स्कूल में छात्र-छात्राओं की ओर से मानव शृृंखला बनाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया गया। इस दौरान सभी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों आदि में भी शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मैं भारत हूं गीत गाया गया। इस अवसर दौरान राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट, प्रशासनिक अकादमी नैनीताल की विशेष कार्याधिकारी डॉ.मंजू ढौडियाल, उप निदेशक पूनम पाठक, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह महरा, नोडल स्वीप जीवन कलौनी आदि उपस्थित थे।
तहसीलदार ज्योति धपवाल ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई जिसमें वरिष्ठ सहायक बची सिंह जीना, मनीषा बाजरीकोटी, कनिष्ठ सहायक धीरज डसीला, व्यैक्तिक सहायक तनुजा कफल्टिया, राजस्व उप निरीक्षक मोहित मेहता, पवन जुकरिया, नेटवर्क इंजीनियर सहायक रोहित नेगी, अंबा दत्त आदि शामिल रहे। पुलिस की ओर से सभी थानों में शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

बाजरीकोट स्थित एसएसबी की पंचम वाहिनी में द्वितीय कमान अधिकारी हरीश चंद्र जोशी की उपस्थिति में जवानों ने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। इस मौके पर उप कमांडेंट नितिन कुमार सिंह, उप कमांडेंट (पशु चिकित्सा) डॉ. घनश्याम पटेल, सहायक कमांडेंट (संचार) संजय कुमार, निरीक्षक (सामान्य) रंजन बच्चर, अजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, यशपाल मोनी, अमित सिंह, विनोद चंद, मोहन सिंह आदि मौजूद थे।
टनकपुर में ‘वोटिंग बेमिसाल है, मैं अवश्य वोट देता हूं’ की थीम पर कार्यक्रम हुए। राधेहरि राजकीय इंटर कॉलेज एनएसएस के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व का संदेश दिया। इससे पहले छात्रों और विद्यालय स्टाफ ने मतदाता दिवस की शपथ ली। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य प्रेम सागर, एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी भुवन शंकर पांडेय आदि मौजूद थे।
तहसील में एसडीएम सुंदर सिंह ने कार्यालय स्टाफ को शपथ दिलाई। राजकीय महाविद्यालय में गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन चार्ट, पेंटिंग एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। आयोजन में प्राध्यापक डॉ. सुल्तान सिंह यादव, डॉ. विमल जोशी, डॉ. ब्रह्मानंद, डॉ. किरन आदि ने सहयोग किया।
मतदाता दिवस पर हुई निबंध, पेंटिंग, क्विज प्रतियोगिता
टनकपुर। राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ में निबंध, पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता हुई। निबंध में 9वीं कक्षा के छात्र मो. साकिब ने पहला, 9वीं कक्षा के ही भाष्कर जोशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग में 12वीं कक्षा के छात्र महफूज ने पहला, 12वीं की छात्रा पायल चतुर्वेदी ने दूसरा, 11वीं की छात्रा अलशिफा ने तीसरा स्थान पाया। क्विज में माजिद हुसैन, साकिब खां और मो. अर्श की टीम पहले स्थान पर रही। मो. रजब, मो. नूर एवं मो. सुल्तान की टीम दूसरे और मो. जैद, रोहन, रेहान की टीम तीसरे स्थान पर रहीं।
निर्णायक मंडल में विद्याकांत शुक्ल, गुणानंद पंत, वीके श्रीवास्तव, कविता तिवारी, भावना भट्ट, पुष्पा जोशी, रजिया बानो शामिल थे। आयोजन में रेनू चंद, ऋचा सुतेड़ी, दीपा ज्याल, जगत पाल सिंह, राजाराम पौरी, रमाकांत उपाध्याय, रमेश, कल्याण सिंह आदि ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें