फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भाषण प्रतियोगिता में दीपिका ने मारी बाजी

Fri, 21 Feb 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में राजनीतिक विज्ञान परिषद की ओर से भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दीपिका ने बाजी मारी। उत्तराखंड में एक सामान नागरिक संहिता की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता सभी नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर सरकार ने लागू की है। विशेष रूप में महिलाओं के हितों की रक्षा यह कानून करता है। संचालन डाॅ. प्रकाश लखेड़ा ने किया। भाषण प्रतियोगिता में दीपिका ने पहला, अर्पिता ने दूसरा, कुमकुम अधिकारी और नितिन चौबे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महवीस अंसारी, गुंजन, मयंक भट्ट, हिमांशु चंद्र को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर डाॅ. रुचिर जोशी, संजना बिष्ट, कविता रावत, प्रियंका चंद, अंजू, प्रियंका बगौली, प्रेम गिरी, सुनील राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें