फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में आतिशबाजी कर मनाई गई दीपावली

विज्ञापन
लोहाघाट रामलीला मैदान में दीपक जलाकर खुशी जताते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/पाटी। राम मंदिर भूमि पूजन पर जिले के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने अपने घरों, सार्वजनिक स्थानों में दिये जलाने के साथ आतिशबाजी कर दीपावली जैसी खुशियां मनाई। चंपावत के छतार में स्थित राम धाम में श्रद्धालुओं ने सुंदर कांड का पाठ कर प्रसाद का वितरण किया। यहां विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मोहित पांडेय, रोहित गिरि, दुर्गानंदन खर्कवाल, जगदीश जोशी, अमरनाथ वर्मा, महंत सियाराम दस, भुवन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लोहाघाट के रामलीला मैदान में लोगों ने 251 दिये जलाकर खुशी मनाई। यहां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, चेयरमैन गोविंद वर्मा, पीएस मेहता लता वर्मा, सुषमा फर्त्याल, रेनू गडक़ोटी आदि मौजूद रहे। दिगालीचौड़ में दीपक जोशी के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में पीयूष जोशी, हीरा सिंह, जानकी देवी, धर्मा देवी, दीपक सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद थे। शिवालय मंदिर में मठाधीश स्वामी मोहनानंद तीर्थ की ओर से 108 दिये जलाए। पाटी में गोपेश पचौली, दीपक भट्ट, प्रवीण पाटनी, बबलू पाटनी, मयंक गहतोड़ी, विकास जोशी, संजय सिंह आदि ने मिठाई बांटी। ओखलढुंगा गांव में जनकवि प्रकाश जोशी शूल ने पौधरोपण किया। टनकपुर में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन होने पर जश्न मनाया। मां पूर्णागिरि धाम में मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय, सचिव गिरीश पांडेय, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय और कोषाध्यक्ष कैलाश पांडेय ने सैकड़ों दीये जलाकर खुशी जताई। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी ने भी राम मंदिर निर्माण की शुरूआत पर खुशी जताई। आमबाग, विचई, सैलानीगोठ, गैंड़ाखाली, उचौलीगोठ, बस्तिया, नायकगोठ में भी लोगों ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें