फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली साइकिल रेस के विजेता बने लोहाघाट के दीपक मेहता

विज्ञापन
चंपावत में हुई पहली साइकिल रेस के विजेता और अन्य प्रतिभागी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत में हुई पहली साइकिल रेस प्रतियोगिता लोहाघाट के दीपक मेहता ने जीती। कनलगांव से दूधपोखरा गांव तक 5.300 किमी की दूरी उन्होंने 18 मिनट 10 सेकेंड में पूरी की। 18 मिनट 25 सेकेंड समय के साथ पिथौरागढ़ के सरन बिष्ट दूसरे और 18 मिनट 53 सेकेंड के साथ अल्मोड़ा के दिनेश सिंह दानू तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विजेताओं को एसपी लोकेश्वर सिंह ने चेक देकर पुरस्कृत किया। विजेता को आठ हजार, दूसरे नंबर पर रहे रेसर को पांच हजार और तीसरे नंबर पर रहे प्रतियोगी को तीन हजार रुपये का चेक दिया गया। विजेता दीपक मेहता एक माह पूर्व पिथौरागढ़ में हुई प्रतियोगिता के भी विजेता रहे हैं।
चंपावत राइडर्स ग्रुप की ओर से और रियल एडवेंचर के सहयोग से रविवार को हुई साइकिल रेस में क्षेत्र के 27 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। इनमें 19 रेसर चंपावत, छह पिथौरागढ़ और दो अल्मोड़ा के थे। सभी प्रतियोगियों ने 30 मिनट के भीतर रेस को पूरा किया। मुख्य अतिथि एसपी लोकेश्वर सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर रेस का शुभारंभ किया। एसपी ने कहा कि साइकिल चलाना न केवल फिटनेस के लिए कारगर है, बल्कि जोश के साथ सकारात्मक नजरिये को भी बनाए रखता है। आयोजक मंडल के सदस्य चंपावत राइडर ग्रुप के डॉ. कमलेश सक्टा और रियल एडवेंचर के आशीष जोशी ने आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें