फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर के दीपक और सुनीता ने लॉकडाउन में रचाई शादी

विज्ञापन
मास्क और सामाजिक दूरी बनाकर शादी की रस्म पूरी करते दीपक और सुनीता। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। एनएच 9 के पूर्व डाटा इंट्री आपरेटर रहे शहर की विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी दीपक सिंह बोहरा और सुनीता ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए बहुत सादगी में शादी रचाई। पंचमुखी महादेव मंदिर में भगवान शिव को साक्षी मानकर दोनों एक-दूसरे के हो गए।
विज्ञापन

पं. सतीश चंद्र पांडेय के पुरोहित्य में शादी की रस्म करीब तीन घंटे मेें पूरी हुई। शादी में दोनों पक्ष के आठ लोग शामिल हुए। दूल्हा-दुल्हन और पंडित के अलावा शादी में शामिल अन्य लोगों ने भी कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए मास्क पहना था और सामाजिक भी दूरी बनाए रखी। दीपक और सुनीता की शादी पहले से 26 अप्रैल को तय थी। दोनों परिवार धूमधाम से शादी की तैयारी कर रहे थे कि अचानक कोरोना के खतरे से लॉकडाउन ने उनकी तैयारी पर ब्रेक लगा दिया। दीपक का कहना है कि लॉकडाउन को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने के कारण प्रशासन से अनुमति लेकर उन्हें तय तिथि में ही शादी करनी पड़ी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें