फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप सज्जा में लीला ठाकुर ने बाजी मारी

Sun, 15 Nov 2015 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एकल विद्यालय संच समिति की ओर से शहर के गांधी मैदान में दीप सज्जा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीपों से ओम, स्वातिक के आकृति बनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दीप सज्जा में स्कूल की 13 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें गैड़ा खाली की लीला ठाकुर ने प्रथम, बोरा गोठ की पूजा द्वितीय, थ्वालखेड़ा की माया देवी तृतीय रही। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। निर्णायक मंडल में डॉ. देवी दत्त जोशी, घनश्याम अग्रवाल, संच समिति के अध्यक्ष अजय अग्रवाल आदि मौजूद थे। इस मौके पर संच समिति की शाखा अध्यक्ष प्रतिभा अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, पूनम, पूरन सिंह राणा, चंद्रजीत यादव, चंद्रप्रकाश मिश्रा, शीला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें