फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकर्षक झांकियों के साथ खेतीखान में दीप महोत्सव शुरू

विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
खेतीखान में पांच दिनी दीप महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने आकर्षक झांकियां निकालीं।
विज्ञापन

मंगलवार को महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश राज देउपा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। शुभारंभ पर दीप महोत्सव प्रांगण से मुख्य बाजार, तल्ली बाजार से मुख्य मंच तक स्कूली छात्र-छात्राओं ने भव्य झांकी निकाली।
इसमें सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंद विद्यामंदिर, ओम पब्लिक स्कूल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान, गो सरंक्षण, नमामि गंगे, जन औषधि केंद्र, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए झांकी के माध्यम से कृष्ण भगवान की रासलीला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विधायक ने महोत्सव के आयोजन को भव्य बनाने में युवाओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महोत्सवों के आयोजनों से पहाड़ की संस्कृतियों का आदान-प्रदान होता है। उन्होंने हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
विशिष्ट अतिथि सुभाष बगौली रहे। संचालन संदीप कलखुड़िया ने किया। इस मौके पर मुकेश बगौली, संजय मुरारी, सुमित कलखुड़िया, जगदीश भट्ट, प्रियंका गड़कोटी, नारायण देउपा, संजय कलखुड़िया, प्रकाश बोहरा, एलडी ओली, धनश्याम पचौली, सीएल वर्मा, कमल डिक्टिया, चंद्र बल्लभ ओली, दिनेश गहतोड़ी, अमित बोहरा, हेमलता जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महोत्सव में आज
लोहाघाट(चंपावत)। दीप महोत्सव में बुधवार को दिन में शैक्षिक और खेल प्रतियोगिताओं को आयोजन किया जाएगा। इस दौरान निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिता का आयेाजन किया जाएगा। रात्रि में लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट और स्थानीय सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें