फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतीखान में पांच दिनी दीप महोत्सव का रंगारंग आगाज

Sat, 22 Oct 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
खेतीखान में पांच दिनी दीप महोत्सव का रंगारंग आगाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 खेतीखान में पांच दिनी दीप महोत्सव शुरू हो गया है। छात्रों ने आकर्षक झांकी निकाली। झांकियों के आगे छोलिया नर्तक अपने करतब दिखाते हुए चल रहे थे। 
विज्ञापन


शनिवार को प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हर्षदेव ओली की नगरी खेतीखान में पाटी के पूर्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने फीता काटकर झांकियों का शुभारंभ किया। उन्होंने महोत्सव स्थल में प्रवेश द्वार का लोकार्पण भी किया। दीप महोत्सव प्रांगण से बेड़ागांव, सुनार गांव होते हुए झांकी खेतीखान के तल्ली बाजार तक निकाली गई। झांकियों के आगे पिथौरागढ़ से आए भीम राम एंड पार्टी के छलिया नर्तक बेहतरीन प्रस्तुतियां दे रहे थे। विवेकानंद विद्यामंदिर के छात्रों ने कलश यात्रा, जीजीआईसी की छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान और सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने भारत माता की आकर्षक झांकी निकाली।
विज्ञापन


 महोत्सव समिति के अध्यक्ष पुष्कर पुजारी, सचिव नवीन बोहरा ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेल और शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर चतुर सिंह मेहता, तेज सिंह बिष्ट, गोपाल मनराल, सुशीला बोहरा, नीरज बोहरा, नवीन कलखुड़िया, डा.एलडी ओली, सीएल वर्मा, किशोर जुकरिया, गोपाल मनराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें