फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के छोलिया नर्तकों ने बांधा समां

Thu, 05 Nov 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
लौह पुरुष पं.हर्षदेव ओली की गृहनगरी खेतीखान में 16वां दीप महोत्सव शुरू हो गया है। पिथौरागढ़ से आए छोलिया नर्तक जहां पर्वतीय शौर्य परंपराओं और गाथाओं का बखान कर रहे थे, वहीं विभिन्न विद्यालयों की ओर से निकाली गई झांकियों में देवभूमि का देवत्व छलकने के साथ पहाड़ की महान सांस्कृतिक विरासत से लोगों को रूबरू करा रहे थे। पूर्व ब्लाक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने हरी झंडी दिखाकर झांकियों का श्रीगणेश किया।
विज्ञापन


झांकियों में जहां राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत का संदेश देते हुए गणेश लक्ष्मी और भगवान शिव की झांकियों के साथ चल रही थीं, वहीं विवेकानंद विद्यामंदिर के बच्चे मांगलिक परिधानों में कलश यात्रा निकाले हुए थे। सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे कलश यात्रा के साथ राधा कृष्ण की आकर्षक झांकियों के साथ चल रहे थे, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों ने कुमांऊनी बारातों की महान परंपराओं का प्रदर्शन किया। एजुकेशन प्लेनेट के बच्चों ने मां भगवती की डोला यात्रा और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने मां दुर्गा की झांकियां निकाली।

खेतीखान के विभिन्न गांवों और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली रैली का लोगों ने स्वागत किया। आयोजन समिति की ओर से संयोजक हिमेश कलखुड़िया, अध्यक्ष पुष्कर पुजारी, नवीन बोहरा, गोपाल मनराल, डा.दिवाकर भट्ट, नवीन कलखुड़िया, मनोज माहरा, सुशीला बोहरा, सीएल वर्मा, किशोर जुकरिया, संदीप कलखुड़िया ने सभी का स्वागत किया। ज्येष्ठ प्रमुख सीएस मेहता, टीएस बिष्ट ने आयोजकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें