लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान के पांच दिनी दीप महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या हल्द्वानी के कलाकारों के नाम रही। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। महोत्सव समिति अध्यक्ष पुष्कर सिंह पुजारी की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल ने शुभारंभ किया।
इस दौरान जनजागृति कला केंद्र बिंदुखत्ता के दलनायक प्रहलाद माहरा ने कांछ तेरो जलेबी को डाब, अकेली कला खां छी जरा हालदे मेरा खाप ओ हिमा जाग की प्रस्तुति दी। कलाकार मंजू दानू, माया नेगी, दीपाली, कृष्णा, रोहित, राजू, कमल और हर्षित ने कै धुरी फुलल मासी का फूल, देवी भगवती दैंण है जाया और त्वेले कतू भलो रूप पायो छ आदि एक से बढ़कर एक गीतों की झड़ी लगा दी।
भवाली से आए स्वर्गीय गोपाल बाबू गोस्वामी के पुत्र अमित बाबू गोस्वामी ने कैले बजा मुरूली के बाद मेरी दुर्गा हरा गै आदि गीत प्रस्तुत किए। तारा पथनी ने मै शूट पैरोलो साड़ी और कमर में शराबी लोगों की बोतल आदि गीत गाए। स्थानीय कलाकारों में अंजलि, अनीता ने देश रंगीला, विवेकानंद विद्यामंदिर की छात्राओं ने रूमाली का गांठा, रियूड़ी लखनउ की नीमा छोरी रे और लाली हो लाली हौंसिया गाया।
संतोष रसीला एंड पार्टी डीडीहाट ने कमला छोरी और सरस्वती कला केंद्र धरसों ने देव स्तुति के बाद पार गों का मोहना त्वे में आगो मेरा मना आदि गीत पर खूब वाहवाही लूटी। संचालन कमल माहरा और नीरज बोहरा ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलाखुड़िया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, सुशीला बोहरा, मुकेश कुमार, श्याम ढेक, विनोद ढेक, निखलेश आदि मौजूद रहे।