फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीलो धारो बोला पधान लौंडा शेरूवा...

Tue, 10 Nov 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतीखान में दीप महोत्सव के पांचवें एवं अंतिम दिन पर्वतीय सांस्कृतिक साहित्य कला समिति पिथौरागढ़ के कलाकारों ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। हेमराज बिष्ट के नेतृत्व में आए कलाकारों ने कैलाश में बसिया शंभू राजा गीत से भगवान शिव की आराधना कर महोत्सव की शुरुआत की। तीलो धारो बोला पधान लौंडा शेरूवा गीत पर झोड़ा, चांचड़ी और छपेली की शानदार प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन


वहीं हिरका चेली नरूली, गढ़वाली चौपला नृत्य, लड़ी लुंबा हो लाल लड़ी लुंबा गीत पर राजस्थानी नृत्य के अलावा हेमा चंद की प्रस्तुति पाकी जाल किलमोड़ा, पाकी जाला केला, बिरूमा तेरा गूं का मेला, वहीं हेमा, प्रियंका, ज्योति, कविता, वंदना, पूजा, नेहा, कमला की सामूहिक प्रस्तुति पारी गौं सुनिता, धनियां को बीज पर दर्शक अपने स्थानों पर थिरकने लगे। नेपाली हास्य नृत्य भैंसी ब्यांई हाय माय, अरखा का गोठ मां, मेरो मन हाय माय काठमांडू शहर वहीं, सादाब, ज्योति की प्रस्तुति नेपाली नृत्य लठी टेको बोजो बोक्यो ल्याऊं ल्यांऊ, प्रकाश, नरेश, दिनेश, धीरज, हिमांशु, राजेंद्र, निर्मल की सामूहिक प्रस्तुति नरसिंह बाज्यो, तुतुरी बाजी, बाजी गै मुरूली हुड़की घमाघम गीतों ने समां बांध दिया।

भाष्कर तलनियां ने जीती मैराथन
दीप महोत्सव में ओपन वर्ग की 10 किमी मैराथन के सीनियर वर्ग में सुंई के भाष्कर तलनियां, लोहाघाट के रवि पांडेय, त्यारसों के रिंकू माहरा, बंतोली के नीरज बोरा, पोखरी के कुंदन सिंह, जूनियर वर्ग की पांच किमी दौड़ में हेमराज बिष्ट, पंकज तिवारी, दीपक सिंह, संदीप माहरा, अंकित सिंह क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे तथा पांचवें स्थान पर रहे। संचालन में मनोज माहरा, जेएन कर्नाटक, रघुराज देउपा ने सहयोग किया। सभी धावकों को आयोजन समिति की ओर से एक-एक ट्रेक सूट और नकद पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण के साथ दीप महोत्सव का समापन
खेतीखान दीप महोत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया गया। मुख्य अतिथि चंपावत के विधायक हेमेश खर्कवाल ने लोगों की ओर से रखी गई मांगों को शासन के सम्मुख रखने का भरोसा दिलाया। पुष्कर पुजारी की अध्यक्षता डा.दिवाकर भट्ट, रघुराज देउपा, संदीप कलखुड़िया के संचालन में हुए महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से नवीन बोहरा, शंकर भट्ट, नवीन कलखुड़िया, सुशीला बोहरा, संदीप, मनोज, किशोर, गोपाल मनराल, नरेंद्र बोरा, मुकेश ने अतिथियों का स्वागत किया। बाद में संरक्षक हिमेश कलखुड़िया को भाजपा जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर उनका अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें