यहां पीजी कॉलेज में सोमवार को स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को यादगार अंदाज में समारोह मनाकर विदाई दी गई। जिसमें बीएससी के दीपक जोशी मिस्टर कॉलेज और सना परवीन मिस कॉलेज चुनी गईं।
कॉलेज सभागार में आयोजित विदाई समारोह का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. गंगा बोहरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में बेहतर कार्य कर नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस तृतीय वर्ष के विद्यार्थी नीरज जोशी, दीपक तिवारी, पूजा ओली, कुसुम कुंवर, विमला मौनी, किरन भंडारी, नेहा पांडेय, दिव्या चौधरी, बबीता कार्की, बबीता भट्ट, मीना बिष्ट, नाथ सिंह बोहरा, ललित रावत आदि को विभिन्न टाइटल और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. अल्का, डॉ. सरस्वती बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव पांडेय, योगेश पुनेठा आदि ने विचार रखे। मनोज जोशी, हेम जोशी, अपूर्वा वर्मा ने समारोह का संचालन किया।