फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर नियमानुसार ही चलेंगे वाहन व्यवस्था बनाने के लिए लिया गया निर्णय

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। अभी नेपाल में भारतीयों के प्रदेश की अनुमति नहीं है। जब भी सीमा क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही होगी, नियमानुसार ही होगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कायदे-कानून जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व तक भारतीय वाहन चालक भारत-नेपाल सीमा पर अव्यवस्था फैला रहे थे। टकटुक, मैजिक, टैक्सी चालकों के सवारी ढोने और मनमाना किराया वसूलने से सीमा पर अव्यवस्था रहती थी। इसे रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई है लेकिन टैक्सी समेत कई वाहन चालक भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या सात से सवारी ढोने की मांग कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगा प्रशासन ने निर्णय लिया कि बनबसा से सवारी ले जाकर वाहन चालक भारत-नेपाल सीमा तक जाएंगे, लेकिन वहां से बैराज तक खाली लौटेंगे। नेपाली सवारियों को बैराज से बनबसा समेत सभी भारतीय क्षेत्रों को ले जाने की अनुमति दी गई है।
सीओ अविनाश वर्मा ने कहा कि वाहन चालकों की मनमानी और अव्यवस्थाएं रोकने के लिए लिया गया यह निर्णय जारी रहेगा। उन्होंने सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों पर लगे परेशान करने के आरोपों को निराधार बताया। उधर एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट बीपीएस नेगी ने बताया कि बीमार और जरूरी कार्य से सीमा तक जाने वालों को नहीं रोका जा रहा है लेकिन सामान ढोने वाले कैरियरों पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें