फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर मलबा गिरा, तीन घंटे यातायात ठप रहा

Wed, 11 Jun 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के जौलजीबी मार्ग पर श्रीकुंड के पास आया मलबा। विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन

चंपावत/टनकपुर (चंपावत)। जिले में बारिश के बाद सीमा को जोड़ने वाली टनकपुर-जौलजीबी सड़क तीन घंटे बंद होने से आवाजाही ठप रही। इसके अलावा रौसाल-कायल-मटियानी सड़क मार्ग 10 घंटे से अधिक समय तक बंद रही।



बुधवार की सुबह बरसात से निर्माणाधीन टनकपुर-जौलबीजी सड़क श्रीकुंड के पास करीब 7:30 बजे मलबा और बोल्डर आने से सड़क बंद हो गई। इससे सीमा क्षेत्र से जुड़े कई गांवाें का संपर्क मार्ग कट गया। सीम गांव के ग्रामीण माखन सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे के आस पास बरसात में सड़क पर मलबा आने से सुबह के समय टनकपुर के लिए आने वाले लोगों को दिक्कत हुई। सूचना पर लोनिवि पीआईयू के एई विजेंद्र पोखरिया ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कराया। सुबह करीब 10:30 बजे यातायात सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इधर, बारिश रौसाल-कायल-मटियानी सड़क मार्ग जगह-जगह मलबा और बोल्डर आने से बंद हो गया है। सड़क बंद होने से पांच हजार से अधिक का संपर्क जिले से कट गया। आपदा विभाग के मुताबिक सड़क खोलने का कार्य किया जा रहा है। देर शाम तक सड़क मार्ग से मलबा नहीं हटाया जा सका। स्थानीय लोगों को जरूरी काम के लिए मलबा पार कर आवाजाही करनी पड़ रही है। बुधवार को चंपावत में 13 और लोहाघाट सात मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें