शारदा के पानी में अत्यधिक मलबा आने से एनएचपीसी प्रशासन और शारदा हेडवर्क्स प्रशासन ने सफाई के लिए पावर चैनल और नहर में जलापूर्ति बंद कर दी है, जिससे टनकपुर पावर स्टेशन और लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली उत्पादन ठप हो गया है।
3 अक्तूबर को शारदा में मलबा (गाद) आने से प्रात: 9 बजे से पावर चैनल की जलापूर्ति बंद कर दी गई। इसके एक घंटे बाद 10 बजे शारदा हेडवर्क्स ने भी शारदा नहर में जलापूर्ति रोक दी। एसडीओ बीएस यादव ने बताया कि नदी साफ होने पर ही जलापूर्ति सुचारु की जाएगी। उन्होंने रात्रि नौ बजे के बाद दोनों पावर स्टेशनों में विद्युत उत्पादन होने की संभावना जताई है। बता दें कि इन दिनों एनएचपीसी में 98 तो लोहियाहेड में 20 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है।