फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें मील पर आया मलबा, एनएच पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आठवें मील के पास आया मलबा। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
टनकपुर/चंपावत। यहां से 60 किमी दूर सूखीढांग-बस्टिया के बीच आठवें मील पर मलबा आने से शनिवार को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग साढ़े तीन घंटे बंद रहा। इस कारण काफी वाहन रास्ते में फंस गए जिससे यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं सड़क बंद होने तक टनकपुर से आ रहे वाहनों को ककरालीगेट में ही रोक दिया गया।
विज्ञापन

आठवें मील पर शनिवार सुबह 5:30 बजे मलबा आ गया जिसे साफ करने के लिए एनएच खंड को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दो मशीनों से साढ़े तीन घंटे में इस मलबे को साफ किया जा सका। इसके बाद नौ बजे से आवाजाही सुचारु हो सकी। इसके अलावा चंपावत जिले में तीन (कजीना-पुनौली, हरम-रमैला और धौन-बड़ोली) ग्रामीण मार्ग बंद हैं।
विज्ञापन

चंपावत जिले में हुई बारिश
चंपावत : 6
लोहाघाट : 4
पाटी : 3
टनकपुर : 26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें