फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एनएच पर मलबा और बोल्डर बन रहे आवाजाही में मुसीबत

Sat, 23 Aug 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत टनकपुर एनएच पर सड़क के बीच पड़े बोल्डर से बच के निकलता वाहन। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। लगातार हो रही बारिश के कारण टनकपुर-चंपावत एनएच पर लोगों के लिए आवाजाही मुश्किल भरी बन गई है। अधिकतर मोड़ों पर मलबा और बोल्डर आवाजाही में समस्या पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व हुई बारिश के चलते टिफिन टॉप में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिर गया था। इससे इस स्थान पर एक बार में एक ही वाहन गुजर पा रहा है। ऐसे में चंपावत या टनकपुर जाने के लिए कई बार वाहनों की लंबी कतार लग रही है। वहीं, एनएच पर कई जगह मलबा और बोल्डर सड़क से पूरी तरह नहीं हटाए जाने के चलते वाहन चालकों को संभलकर चलना पड़ रहा है। कई बार जाम की स्थिति भी पैदा हो रही है। एनएच के एई एनसी टम्टा ने बताया कि छोटे बोल्डरों का हटा दिया गया है लेकिन बड़े बोल्डरों का हटाने का काम चल रहा है। बड़े बोल्डरों को तोड़ा जा रहा है। जल्द ही काम कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें