फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लधिया नदी में डूबने से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मौत

Sat, 17 Jun 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
दिवंगत पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल मेहरा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग में चल्थी के पास लधिया नदी में नहाते समय डूबने से चंपावत महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की मौत हो गई। घटना के समय मृतक की पत्नी और दो बेटियां भी साथ में थीं जो घटना के बाद बेसुध हैं। वहीं घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चंपावत के मुडियानी का निवासी निर्मल मेहरा (37) पुत्र दीवान सिंह मेहरा शनिवार को परिवार (पत्नी सोनम व दो पुत्रियों) के साथ हल्द्वानी से टनकपुर के रास्ते चंपावत अपने घर जा रहा था। गर्मी से राहत के लिए वे चल्थी की लधिया नदी में नहा रहे थे। इस बीच निर्मल तेज प्रवाह की चपेट में आकर नदी में डूब गया। उसे गंभीर हालत में फौरन टनकपुर के उप जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक की पत्नी बेसुध है जबकि छोटी-छोटी बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें