फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गन्ना विकास सचिव ने स्यांला गांव में लगाई रात्रि चौपाल

Sat, 17 Jun 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के सियाला गांव में समस्याएं सुनतें जिले के प्रभारी सचिव विजय कुमार यादव। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। सचिव गन्ना एवं कौशल विकास विजय कुमार यादव ने विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही स्यांला ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने श्यामलाताल में संचालित शहद और मसाला उद्योग के ग्रोथ केंद्र का भी निरीक्षण कर महिला स्वयं सहायता समूह से विभिन्न जानकारी ली।
विज्ञापन

सचिव ने कहा कि ग्रोथ केंद्र से क्षेत्र की अधिक महिलाओं और समूहों को जोड़ा जाए। इसके साथ ही मसाला उद्योग विशेष रूप से तेजपात और हल्दी की खेती को बढ़ाया जाए। उन्होंने देर रात्रि में स्यांला ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में रात्रि चौपाल में लिफ्ट पेयजल योजना की क्षमता को बढ़ाने के साथ ही पेयजल आपूर्ति का समय बढ़ाए जाने, क्षेत्र में चार हैंडपंप स्थापित किए जाने की समस्या पर सीडीओ और जल संस्थान के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सूखीढांग से श्यामलाताल सड़क में गढ्ढे भरे जाने, श्यामलाताल से बंधाताल तक एक किलोमीटर सड़क बनाने, जीआईसी सूखीढाग में अध्यापकों की तैनाती, गांव में संपर्क मार्ग बनाने, राशन कार्ड में अंकित गलत फोटो ठीक कराने, क्षेत्र में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने, नालों से हो रहे भूस्खलन को रोकेने समेत तमाम समस्याओं के समाधान के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

चौपाल में ग्राम प्रधान स्याला जगदीश कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य धूरा दीपा जोशी, प्रभागीय वनाधिकारी आरसी कांडपाल, सीएमओ केके. अग्रवाल, डीडीओ संतोष कुमार पंत, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, तहसीलदार पिंकी आर्या, सीईओ आरसी पुरोहित, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें