टनकपुर (चंपावत)। निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी रोड पर चूका के पास शारदा नदी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि चूका के पास शारदा में एक व्यक्ति का शव मिलने पर एसएसबी ने पुलिस को सूचना दी। ठुलीगाड़ चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक ने काली जींस और काली स्वेटर पहन रखी है। पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए शव मोर्चरी में सुरक्षित रखा जाएगा।