फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अधेड़ नेपाली नागरिक का शव मिला

Sat, 03 Feb 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। नेपाल सीमा में शारदा बैराज के गेट नंबर एक की जाली में शनिवार सुबह अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। सीआईएसएफ की सूचना पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। कपड़ों से मिले वोटर कार्ड से मृतक के नेपाली नागरिक होने की संभावना है। नेपाल पुलिस को सूचना भेज दी गई है। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि सुबह सीआईएसफ ने शारदा बैराज की जाली में एक शव फंसे होने की सूचना दी। उसकी जेब से नेपाल का वोटर कार्ड मिला। इसमें जिला रूपनदेह, मोतीपुर नेपाल, उम्र 50 वर्ष से अधिक है। शव को शिनाख्त के लिए टनकपुर उप जिला अस्पताल मोर्चरी में रखा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें