फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

Sat, 20 May 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के ग्राम पंचायत बिसराड़ी के आली तोक निवासी एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बाराकोट चौकी प्रभारी कुंदन सिंह बोहरा ने बताया कि जंगल में पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका होने की सूचना मिली थी। सूचना पर जाकर देखा तो साड़ी से बनाए गए फंदे पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ था। शव की शिनाख्त गोविंद नाथ (50) पुत्र स्व. जोहार नाथ निवासी ग्राम पंचायत बिसराड़ी के आली तोक के रूप में हुई। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें