फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की चिता को विवाहिता पुत्री ने दी अग्रि

विज्ञापन
बनबसा शारदा घाट पर अपने पिता की चिता को मुखाग्नि देती पुत्री सोना चंद। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
पुत्र के लापता होने से एक विवाहिता पुत्री ने अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। निर्धनता के चलते लोगों ने मृतक के अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले मानी चंद का बीते शुक्रवार को 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पुत्र के लापता होने से पिता की चिता को विवाहिता पुत्री सोना चंद ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

सोना लोगों के घरों में कार्य कर जीवन यापन कर रही है। जबकि उसका पति कहीं बाहर खेती-किसानी का कार्य करता है। निर्धनता के चलते पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, व्यवसायी ललित वर्मा, दीपक वर्मा, किशन चंद, उमेद सिंह नेगी आदि ने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए सहयोग दिया।
विज्ञापन

मृतक वृद्ध की पत्नी का कुछ दिन पूर्व ही निधन हो चुका है। मृतक अपनी पुत्री के साथ बनबसा में किराए पर निवास करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें