फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेर नगरी चौपट राजा का मंचन

Mon, 08 Jun 2015 11:00 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
एबीसी आल्मामैटर स्कूल में चल रही संस्कृति निदेशालय और अनाम संस्था की 20 दिनी कार्यशाला का रंगारंग समापन किया गया। इस मौके पर नन्हें मुन्ने बच्चों की एक से बढ़कर एक नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति अंधेर नगरी चौपट राजा टका सैर भाजी टका सैर खाजा नेे खूब वाहवाही लूटी। इससे पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या और नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने संस्कृति निदेशालय के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


बीस दिनों तक चली कार्यशाला के दौरान बच्चों की ओर से स्थानीय मुहावरों और लोेकोक्तियों के आधार पर स्वयं नाटक लिखे और समापन पर उनका प्रदर्शन किया। इस मौके पर डा. डीएन तिवारी, संयोजक रोहित पुनेड़ा, विद्यालय प्रबंधक मदन सिंह महर, नरेंद्र मोहन जोशी, सुरेश सिंह, गिरीश चंद्र, सतीश तिवारी, विजय जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें