बनबसा में अंबेडकर ग्राम फागपुर स्कूल के लिए खतरा बने सूखे पेड़।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में कई जगह सूखे पेड़ गिरने का खतरा है। इनसे जान-माल की क्षति हो सकती है। आंबेडकर ग्राम फागपुर स्कूल को पास ही सेना छावनी स्थित सूखे पेड़ आंधी, तूफान में गिर सकते हैं। इनसे स्कूल भवन के साथ ही बच्चों के लिए खतरा हो सकता है। ग्राम प्रधान हर्ष बहादुर चंद ने प्रशासन और वन विभाग से सूखे पेड़ों को कटवाने की मांग की है। बताया कि ग्रामीण प्राथमिक स्कूल, जूनियर हाईस्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र एक ही जगह संचालित होता है। इसके पास ही सेना छावनी स्थित सूखे पेड़ कभी भी स्कूल के लिए खतरा बन सकते हैं। उन्होंने समस्त सूखे पेड़ों को तत्काल कटवाने की मांग की है।