फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखीढांग में क्रॉसकंट्री दौड़ की तिथि तय, 10 फरवरी को होगी दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जागरूकता विकास समिति की ओर से सूखीढांग में प्रस्तावित क्रॉसकंट्री दौड़ की तिथि तय हो गई है। समिति ने 10 फरवरी को क्रॉसकंट्री दौड़ कराने का फैसला लिया है। समिति के अध्यक्ष शंकर दत्त जोशी ने बताया कि इसमें बालक और बालिकाओं की आठ किमी लंबी क्रॉसकंट्री दौड़ होगी। दौड़ का शुभारंभ सूखीढांग में होगा। श्यामलाताल झील किनारे मैदान में विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ समापन होगा। बालकों की दौड़ सुबह नौ बजे और बालिकाओं की दौड़ सुबह 10 बजे शुरू होगी। प्रतिभागी धावकों को तय समय से डेढ़ घंटे पहले आयोजन स्थल पर आना होगा। समिति अध्यक्ष ने इच्छुक बालक, बालिकाओं से अपने मोबाइल नंबर 9411130003 और कोषाध्यक्ष विनोद नैथानी के मोबाइल नंबर 8859077598 पर संपर्क कर पहले पंजीकरण कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें