कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में जलूस निकालते माधव गुट कार्यकर्ता।
- फोटो : TANAKPUR
लोगों ने मिठाई बांटी। करीब ढाई वर्ष का नेपाली सरकार का कार्यकाल बाकी होने के बावजूद पिछले दिनों नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने संसद भंग कर दी थी। इसके खिलाफ नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने संसद बहाल कर सरकार बनाने का आदेश दिया है।
न्यायालय के इस फैसले का नेपाल में स्वागत किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कोरोना काल में मध्यावधि चुनाव कराने से नेपाल में आर्थिक बोझ पड़ेगा।
इससे बचने के लिए न्यायालय के फैसले का स्वागत कर नेपाल प्रचंड माधव गुट के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महेंद्रनगर बाजार में विजय जलूस निकाला। इस दौरान मदन चौक पर हुई सभा में नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी नेता और पूर्व संविधान सभा सदस्य टेकेंद्र प्रसाद भट्ट आदि वक्ताओं ने इस प्रक्रिया से नेपाल में लोकतंत्र को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।