फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैना होया मेरा इष्ट देवा है...

Fri, 26 Aug 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
दैना होया मेरा इष्ट देवा है... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ढकना बडोला में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हो गया। पिथौरागढ़ की दर्पण कला केंद्र ने टीम लीडर भूपेंद्र के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। टीम ने गोलज्यू की स्तुति ‘दैना होया मेरा इष्ट देवा है’ से कार्यक्रम शुरू किए। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत ने इलाके के विकास के लिए सांसद की तरफ से चार लाख रुपये दिए जाने का एलान किया।
विज्ञापन


दो दिन महोत्सव के अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रकाश भंडारी, प्रधान विनोद चौधरी की मौजूदगी में लकी ड्रा के पुरस्कार निकाले गए। पहला इनाम बाइक चंपावत दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष सिप्टी निवासी जोत सिंह की खुली है।

फ्रिज लोहाघाट के मनरेगा कार्यक्रम के जेई प्रदीप पुरोहित, वाशिंग मशीन युवराज चौधरी, एलसीडी डॉ.अनुराग वर्मा, प्रेशर कुकर सेलाखोला के जीवन पनेरू ने जीता। इसके अलावा टीका सिंह, गिरीश राम, हयात सिंह, भूमिका चौधरी, किशोर खर्कवाल को हॉट-पॉट और प्रधान राजू नरियाल, कौशल शाह, आरके मंगला, रवीश चंद्र और दिलीप सिंह धौनी की दीवार घड़ी निकली है। पूर्व राज्य मंत्री बीना महराना, विधायक केसी पुनेठा, नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, श्याम नारायण पांडेय और डॉ.एमपी जोशी ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें