फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहमासी सड़क पर डामरीकरण शुरू

Thu, 11 Oct 2018 10:51 PM IST
उजाला ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर शुरू हुआ डामरीकरण का कार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर शिवालय कंपनी ने डामरीकरण का काम शुरु कर दिया है। पहले चरण में मुडियानी के डांगीबांज मंदिर से बनलेख तक डामरीकरण होगा।
विज्ञापन

 
कंपनी ने एक साल पहले बनलेख से चंपावत की ओर सड़क कटिंग का काम शुरू किया था। शिवालय कंपनी ने डामरीकरण के लिए 25 किमी दूर अमोड़ी के छतकोट में प्लांट लगाया है। डामर को ढोने के लिए कंपनी ने 15 डंपर लगाए हैं। पहले दिन तीन सौ मीटर में डामर किया गया। एक दिन में एक किमी तक डामरीकरण किया जा रहा है। 

पाला गिरने पर नहीं होगा डामर  
बारहमासी सड़क में पाला गिरने के दौरान डामर नहीं किया जाएगा। दिसंबर और जनवरी माह में स्वांला से लेकर चंपावत के बीच में बहुत अधिक पाला गिरता है। इस दौरान बारहमासी सड़क में डामरीकरण नहीं किया जाएगा। सड़क में डामर नहीं होने से धूल से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। 
विज्ञापन


बारहमासी सड़क में मुड़ियानी मंदिर के पास से डामर बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। अमोड़ी में प्लांट लगाया गया है। दिसंबर और जनवरी माह में पाला अधिक गिरने पर डामर का काम रोक दिया जाएगा।  
विज्ञापन

- एनसी पांडेय, सहायक अभियंता, एनएच।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें