फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंडी माहरा और राइकोट के जंगल आग लगने से नुकसान

विज्ञापन
उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट में डिग्री कॉलेज के समीप पहाड़ी में लगी आग को बुझाता ग्रामीण? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मौसम में गर्मी बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को कुंडी माहरा, राइकोट के जंगल और डिग्री कॉलेज के पास आग लगने से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। शुक्रवार को कुंडी माहरा के जंगल में आग लग गई थी, जंगल की आग वहां स्थित एक रिसॉर्ट तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया। डिग्री कॉलेज के पास पहाड़ी में आग लग गई। बडे़ क्षेत्र में आग लगने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग तेजी के साथ लोगों के बगीचे की ओर बढ़ने लगी। रायनगर चौड़ी के ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर रायकोट के जंगल में भी आग लगी थी। जंगलों में आग लगने की घटनाओं से वन्यजीवों और वन संपदा को काफी नुकसान पहुंच रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें