फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठग ने किराना व्यापारी समेत दो लोगों को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। साइबर ठगों के झांसे में आकर एक किराना व्यापारी समेत दो लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए हैं। साइबर ठगों ने किराना व्यापारी के खाते से 40 हजार तो दूसरे व्यक्ति के खाते से करीब 10 हजार रुपये उड़ा लिए। ठगी के शिकार हुए दोनों लोगों ने कोतवाली में तहरीर देकर उचित कार्रवाई का आग्रह किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

किराना व्यवसायी मगन बिहारी एंड संस के मालिक संजय अग्रवाल की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक मंगलवार को उनके मोबाइल पर कॉल कर एक व्यक्ति ने 60 हजार रुपयेे से अधिक का किराना सामान लिखाया। बताया कि भुगतान उनके खाते में आएगा। इसके बाद पेटीएम के जरिये उसके स्टेट बैंक खाते से एक बार 25 हजार और एक बार 15 हजार रुपये किसी अन्य खाते ट्रांसफर हो गए। दूसरी घटना में साइबर ठग ने शहर के वार्ड संख्या पांच निवासी रमेश रौतेला के फोन पर कॉल कर कहा कि वह उसके बचपन का मित्र मनोज है और उसे अपनी ओर से 20 हजार रुपये देना चाहता है। जिस पर रमेश ने अपने भतीजे पवन शर्मा को कॉल करने वाले व्यक्ति को अपना मोबाइल और खाता नंबर बताने को कहा तो कुछ देर बाद गूगल पे के जरिये पवन के खाते से पहले 200 रुपये और फिर 9929 रुपये उड़ा लिए गए। सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि दोनों घटनाओं की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें