फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर नकेल कसें’

Wed, 26 Jul 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)
विज्ञापन
टनकपुर कोतवाल में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते एसपी रामचंद्र राजगुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। एसपी रामचंद्र राजगुरु ने क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों को धर-दबोचने के निर्देश दिए। एसपी ने मातहतों को क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखने के साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी के धंधे में लिप्त लोगों पर शिकंजा कसने को भी कहा।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक की बैठक से लौटे एसपी राजगुरु ने नेपाल सीमा से लगे टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने पुलिस महानिदेशक के दिशा निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे का फैलता कारोबार चिंताजनक है और इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहने के साथ ही अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए ।


पुलिस अधीक्षक ने वाहनों की चेकिंग में भी तेज लाने, नेपाल से लगे सीमा क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतने एवं वन तस्करों पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। बैठक में प्रभारी कोतवाल दीवान सिंह जलाल, मनिहारगोठ चौकी प्रभारी मान सिंह राणा, बूम चौकी इंचार्ज दामोदर भट्ट, उप निरीक्षक हरी राम महर, अग्निशमन अधिकारी दलीप सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी ने शारदा बैराज चौकी के साथ ही इमिग्रेशन चेकपोस्ट का भी निरीक्षण किया। सीमा क्षेत्र पर भारत-नेपाल के बीच होने वाली आवाजाही के संबंध में जानकारी हासिल की। संभावना जताई जा रही है कि नए इमिग्रेशन चेकपोस्ट भवन के हस्तांतरण को लेकर एसपी ने इमिग्रेशन चेकपोस्ट भवन का जायजा लिया। नए डीजीपी अनिल रतूड़ी द्वारा इमिग्रेशन चेकपोस्ट के भवन का शीघ्र उद्घाटन करने की संभावना है। एसपी ने शारदा बैराज के कामकाज का भी अवलोकन किया। सुरक्षा के तहत उन्होंने बैराज कर्मियों को अपनी जिम्मेदारी इमानदारी से निभाने को कहा। किसी भी तरह की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस को एनएचएआई पर जाम लगाने वालों, अनियमित तरीके से रिक्शा तांगा खड़े करने पर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश पांडेय, इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी आरपी टम्टा, बैराज चौकी प्रभारी एसआई कुंदन सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें