गोर्खानगर के दस दिनी दुर्गा महोत्सव में सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों की धूम मची है। बुधवार को सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ सभासद भुवन बहादुर और कलावती देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बृहस्पतिवार को मां दुर्गा की भव्य झांकी निकाली जाएगी।
पवन बहादुर के संचालन में प्रिया ग्रुप ने चैत की चैत्वाला गीत पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। डब्बू डांसर की टीम ने मेरा भोला है भंडारी करता नंदी की सवारी... भजन से कार्यक्रमों की शुरुआत की।
कलाकारों ने लाल चुन्नी कुर्ती यो तेरी काली, त्वे देखी सिटी ताली बजूंछी पूरी थल की बजार, हाय काकड़ी झिलमा नूण पिसो सिलमा, ओ हिमू ते गाड़ी चलूंछे धारचूला लैन मां आदि गीतों पर कार्यक्रम पेश किए।
नवल बहादुर ने सुख के सब साथी दुख में न कोय, मेरे राम भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति से सराबोर कर दिया। इस मौके पर शेखर गोर्खा, शरद गोर्खा, दीपक मेहता, अमन, शिवम, रॉबिन, अमित कुमार, रवि, छवि, रोहन, सुमित, सुजल, प्रशांत, सचिन, कैलाश आदि ने सहयोग किया।
रामलीला स्पोर्ट्स क्लब ने उद्घाटन मैच जीता
लोहाघाट (चंपावत)। गोर्खानगर के दुर्गा महोत्सव में अंडर-16 फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में रामलीला स्पोर्ट्स क्लब ने न्यू जनरेशन को एक के मुकाबले चार गोल से हरा अगले चक्र में प्रवेश किया। बुधवार को पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी ब्रजेश ढेक और मुकेश साह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
गोरखानगर में चल रहे दुर्गा महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते डब्बू डांसर की टीम।- फोटो : LOHAGHAT